ISHAN KISHAN GIRLFRIEND: खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड

बाॅलीवुड और क्रिकेट जगत का चोली दामन का साथ रहा है। अक्सर बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेस भारतीय क्रिकेट स्टारों के साथ नजर आती हैं और यह प्रचलन आज से नहीं यह वर्षो पुराना है। अब इस क्रम में एक और नई जोड़ी का नाम सामने आ रहा है वो नाम भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया का, जो कई बार साथ देखें गए हैं।
इन दोनों की साथ की कई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं। वैसे ईशान किशन के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन अदिती के बारे में कोई नहीं जानता है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
पेशे से माॅडल हैं अदिति
अदिति हुंडिया पेशे से एक माॅडल हैं। अदिति हुंडिया ने 2016 में इसकी शुरुआत की जब उन्होंने एलीट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया। उसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में अदिति ने टॉप-15 में जगह बनाई। अदिति पिछले कुछ सालों में म्यूजिक वीडियो के अलावा कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।
अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वें अक्सर अपनी एक्टिविटी शेयर करती रहती है। इसके अलावा वें ईशान किशन को लेकर भी कई बार स्टोरी शेयर करती है और उनसे जुड़ी पोस्ट पर अक्सर कमेटं भी करती है।
View this post on Instagram
ईशान किशन के साथ कई बार आईं हैं नजर
अब हम बात करते हैं ईशान किशनऔर अदिति के रिलेशन के बारे में। अदिति और इशान काफी समय से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। जब इस साल मुबंई इंडियस ने उन्हें 15 करोड़ रूपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया तो उन्होंने मुंबई इंडियस की पोस्ट प्राउड एंड हैप्पी कमेंट किया था।
इसके अलावा पिछले महीने जब ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय शतक से चूक गए थे। उसके बाद भी अदिति ने इंस्टाग्राम पर उनको चीयर करते हुए स्टोरी शेयर की थी। जिससे पता चलता है कि दोनों एक दूसरे कितना कनेक्ट है।
एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है, कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि दोनों ने अब तक खुलकर अपने रिश्तों को लेकर मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है।