VIDEO: पहले मैच में जीते तो रो पड़े नामीबियाई खिलाड़ी, आँखों में आंसू लेके मनाया जश्न ; NAM Vs SL

आज से टी-20 विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है और इसमें सबसे पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया टीम के बीच में खेला गया है। हम सभी जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को विश्वकप 2022 में हराने वाले श्रीलंका टीम इस बार खुद ही शिकार हो गई है।
अपने पहले मैच में भावुक हुए नामीबियाई खिलाड़ी
T20 वर्ल्ड कप 2020 के पहले मैच में एसोसिएट टीम नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका टीम को हराने के बाद नामीबिया के खिलाड़ी मैदान पर भावुक होते हुए नजर आएं। एक तरफ उन्होंने खुलकर जीत का जश्न मनाया वहीं दूसरी तरफ उनकी लगभग हर खिलाड़ी की आंखें नम थी, उनके लिए यह जीत बहुत बड़ी थी।
T20 World Cup 2022 NAM vs SL Namibian players cried when they won the first match, celebrated with tears in their eyes (1)
क्युकी नामीबिया के लिए इतिहास में या टीम काफी महत्वपूर्ण है। इससे पहले उन्होंने कभी भी टॉप टेन में शामिल किसी टीम को नहीं हराया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में श्रीलंका को हराकर सुपर-12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को उन्होंने काफी बढ़ा दिया है। नामीबिया को मिली इस जीत के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जान फ्रिलिंक ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं जेजे स्मित ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। जिसमे श्रीलंका की टीम असहज दिखी और पूरे 20 ओवर तक ना खेल सकी और 19 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से यह मैच हार गई।
देखे वीडियो
Well played Namibia 🇳🇦 #Namibia #SLvsNAM #SLvNAM #ICCT20WorldCup2022 #T20WC2022 pic.twitter.com/3lrbkxlRSL
— Bold Cricket (@BoldCricket_) October 16, 2022