IPL 2023: मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद पंजाब किंग्स ने लिया बड़ा फैसला, टीम में इस धाकड़ खिलाड़ी को किया शामिल

IPL 2023: मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद पंजाब किंग्स ने लिया बड़ा फैसला, टीम में इस धाकड़ खिलाड़ी को किया शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ( IPL 2023) के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई को 15 नवंबर तक अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट सभी फ्रेंचाइजी की सौंपनी थी। आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी अपने रिलीज किए नाम जाहिर कर चुकी है। अब सभी की बेसब्री के साथ 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित मिनी ऑक्शन का इंतजार है।

सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी अब ऑक्शन को लेकर रणनीतियां बनाने में लग गई हैं, जिसके बाद पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज किए जाने के बाद टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है।

मिनी ऑक्शन पर सभी फ्रेंचाइजी की नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन पर सभी टीम निगाहे जमाय हुए है। पंजाब टीम इस बार मिनी ऑक्शन में अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए पूरी जान लगा देगी। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए फैसले भी ले लिए है।

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को असिस्टेंट कोच के तौर पर नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने पंजाब किंग्स ने ब्रैड हैडिन को असिस्टेंट कोच के तौर पर नियुक्त किए जाने की बात ट्वीट के जरिए बनाई।

Brad Haddin बने टीम के असिस्टेंट कोच
पंजाब किंग्स ने ट्वीट के जरिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ब्रैड हैडिन ( Brad Haddin) के सहायक कोच के तौर पर जुड़ने की खबर दी है। पंजाब किंग्स ने लिखा ‘ब्रैड हैडिन की सहायक कोच के रूप में एंट्री हुई है। आप कितने उत्साहित हैं।’ ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे।

PBKS के बैटिंग और बॉलिंग कोच कौन हैं?
पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) को साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच कौन होगा ये भी तय है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर की टीम भी वापसी हुई है। फ्रेंचाइजी में उन्हे एक साल के बाद एक बार फिर टीम से जोड़ लिया है।

वसीम जाफर एक बार फिर टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट को फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच के तौर पर चुना है।

आईपीएल 2023 से पहले पंजाब ने रिलीज किए ये प्लेयर्स
मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोरा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *