भारतीय क्रिकेट टीम के इन 3 महान खिलाड़ी के बेटे टीम इंडिया में है डेब्यू को तैयार, कर सकते हैं पिता जैसा नाम

भारतीय क्रिकेट ने दुनियाभर में क्रिकेट को प्रसिद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फिर चाहे 80 के दशक में कपिल देव सुनील गावस्कर की बात हो या फिर 2000 के दशक में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और सौरव गांगुली हो या फिर कोई अन्य भारतीय सितारे हो। इसके अलावा हाल के समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा हो।
सभी ने टीम इंडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब भारतीय क्रिकेट के इसी इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए कुछ पूर्व क्रिकेटरों के बेटे भी भविष्य में आने वाले में भारतीय क्रिकेट में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं। जिसके लिए सभी ने तैयारियां शुरू कर दी। आज हम आपको ऐसे ही तीन पूर्व क्रिकेटरों के बेटे के बारे में बताने वाले हैं।
1. अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे है। अर्जुन तेंदुलकर एक आलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। वें पिछले कुछ सालों से लगातार भारतीय घरेलू क्रिकेट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके अलावा वें पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियसं की टीम में भी शामिल है। हालांकि अब तक उन्हें आईपीएल पदार्पण का मौका नहीं मिला है। वें जल्द ही भारतीय क्रिकेट की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
2. समित द्रविड़
समित द्रविड़ राहुल द्रविड के बेटे है। वें अपने पिता की तरह ही बल्लेबाजी करते हैं। वह अक्सर अपने खेल से लगातार फैंस और दिग्गजों को आकर्षित कर रहे हैं। उनकी तकनीक और शाॅट्स बिल्कुल राहुल द्रविड़ की तरह ही होते हैं। समित की क्रिकेट में परफॉर्मेंस देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं।
3. आर्यन बांगड़
इन दोनों के अलावा एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बेटा घरेलू क्रिकेट में काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं। वह है पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड के बेटे आर्यन बांगड। जिन्होंने हाल ही में कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन दिखाया था।
इसके अलावा इस ऑलराउंडर खिलाड़ी आर्यन बांगड़ को काउंटी क्रिकेट की जूनियर टीम में लिसेस्टरशायर के साथ करार किया गया है। ऐसे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि, आने वाले वक्त में वो भी टीम इंडिया के लिए जल्दी नजर आ सकते हैं।