बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल्स को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल से लेकर ये आठ IPL स्टार्स

क्रिकेट इंडस्ट्री में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को डेट करने के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि खबरें आ रही है कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सारा अली और शुभमन गिल ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें बहुत तेजी से वायरल होती है। सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं बल्कि कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर रहे हैं।
शुभमन गिल और सारा अली खान (Shubman Gill and Sara Ali Khan)
बता दें कि काफी समय से शुभमन और सारा की रिलेशनशिप की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। एक चैट शो में शुभमन से भी पूछ लिया गया था कि वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिट एक्ट्रेस कौन लगती है। तो उन्होंने बिना सोचे समझे सारा का नाम ले लिया था। लेकिन साफ तौर पर उन्होंने कभी यह नहीं बोला है कि वह सारा को डेट कर रहें हैं।
ऋषभ पंत और ईशा नेगी (Rishabh Pant and Isha Negi)
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अपने रिश्ते का खुलासा 2019 में किया था कि वह ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल से की थी। वह अब इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। वही ऋषभ पंत का नाम उर्वशी रौतेला के साथ ही काफी जोड़ा जाता है।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी(KL Rahul and Athiya Shetty)
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का नाम सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को छुपाने की कोशिश भी की थी। लेकिन अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और जल्दी शादी भी करने वाले हैं।
ईशान किशन और अदिति हुंडिया
क्रिकेटर ईशान और अदिति एक दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। अदिती एक मॉडल हैं और उन्होंने साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान खिताब अपने नाम किया था। वह मॉडलिंग में ही अपना करियर बना रही हैं।
पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड प्राची मॉडल और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। वह मशहुर शो उड़ान में काम कर चुकी हैं। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी बातचीत को देखकर अंदाजा ही लगाया जाता है कि यह दोस्त बढ़कर है।
ऋतुराज गायकवाड़ और सयाली संजीव
ऋतुराज गायकवाड़ इंडियन टीम के फ्यूचर माने जा रहे हैं। वहीं वह मराठी एक्ट्रेस सयाली संजीव को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
वेंकटेश अय्यर और प्रियंका जवालकर
कोलकाता नाइट राइडर्स में अपना लोहा मनवा चुके वेंकटेश अय्यर और तेलुगू सिनेमा की एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि यह दोनों दूसरे को डेट कर रहें है, लेकिन इन दोनों ने इस बात को नहीं स्वीकार नहीं किया है।